हाइवे पर स्टंट बाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,पुलिस ने 6 लग्जरी कारों को किया सीज, स्कूल पर कार्यवाही के लिए एसपी ने दिए निर्देश

कौशाम्बी: हाइवे पर स्टंट बाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,पुलिस ने 6 लग्जरी कारों को किया सीज, स्कूल पर कार्यवाही के लिए एसपी ने दिए निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी जिले में हाइवे पर कारों में स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया,वायरल वीडियो को पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए कड़ी कार्यवाही की,पुलिस ने हाइवे पर स्टंट में प्रयोग की गई 6 लग्जरी कारों को सीज कर दिया है,साथ ही संबंधित छात्रों के विद्यालय को भी ऐसी घटना दोबारा ना हो इसके लिए कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

मामला कोखराज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है,कहा बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें निर्माणाधीन रामवन गमन मार्ग हाइवे पर कई गाड़ियों से स्कूली छात्रों ने स्टंट बाजी की थी जिस पर पुलिस ने कडी कार्यवाही की है।

एसपी राजेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के माध्यम से 6 गाड़ियों को चिन्हित कर उन्हें सीज कर दिया गया है साथ ही ऐसी घटना दोबारा ना हो उसके लिए संबंधित विद्यालय को भी निर्देशित किया गया है कि ऐसे छात्रों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor