भूसा फेकने से रोका तो दबंगों ने मासूम पर किया धारदार हथियार से हमला,मासूम अस्पताल में भर्ती,आरोपी अरेस्ट

कौशाम्बी: भूसा फेकने से रोका तो दबंगों ने मासूम पर किया धारदार हथियार से हमला,मासूम अस्पताल में भर्ती,आरोपी अरेस्ट,

यूपी के कौशाम्बी जिले में मानवता को शर्मशार के देने वाला मामला सामने आया है। जहां घर में रखे भूसे को दबंगों द्वारा जबरन फेंके जाने का विरोध करने पर दबंगों ने मासूम पर धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया, आनन फानन में परिजनों ने मासूम को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

घटना करारी थाना क्षेत्र के अगियौना गांव की है जहां के रहने वाले अनिल कुमार पुत्र लल्लू यादव ने करारी थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके घर में भूसा रखा था।जिसे परिवार के ही रहने वाले दयाराम, प्रदीप और हरिश्चंद्र जबरन फेंक रहे थे।मौके पर मौजूद 12 वर्षीय बेटा आयुष ने जब भूसा फेकने का विरोध किया तो सभी दबंगों ने उसे गाली गलौच देना शुरू कर दिया।

मामला आगे बढ़ा तो दबंगों ने धारदार हथियार से आयुष पर हमला कर दिया।हमले में मासूम बुरी तरह घायल हो गया।शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने बीच – बचाव कर मामला शांत कराने के साथ – साथ घायल को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया,जहां मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है।वहीं दबंग परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।फिलहाल घायल के पिता ने करारी कोतवाली में हमलावरों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

वही घटना के सम्बन्ध में सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है,जिसमे एक 12 साल में बच्चे पर परिवार के ही कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया,जिसमें बच्चा घायल हो गया है,जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है,तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है,और नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor