शॉर्ट सर्किट से दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू,गृहस्थी का सामान व नगदी जलकर राख

कौशाम्बी: शॉर्ट सर्किट से दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू,गृहस्थी का सामान व नगदी जलकर राख,

यूपी के कौशाम्बी जिले में शनिवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई, जहां अचानक निकली चिंगारी ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर कमरे में रखा टीवी, फ्रिज, दो कूलर, गृहस्थी का अन्य कीमती सामान तथा नगदी रुपये पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में पानी व अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी संबंधित हल्का लेखपाल को दे दी गई है, जिससे नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जा सके। आगजनी से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है और वे सदमे में हैं। मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नंबर 3 शांति नगर की है जहा के पप्पू चौरसिया पुत्र स्वर्गीय बेच्चू चौरसिया के दो मंजिला मकान के एक कमरे में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।आग से कमरे में रखा टीवी, फ्रिज, दो कूलर, गृहस्थी का अन्य कीमती सामान तथा नगदी रुपये पूरी तरह जलकर राख हो गया ,सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में पानी व अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाया,हालांकि इस आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor