फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर 11 जनसेवा केन्द्र की आई.डी. तत्काल प्रभाव से की गई निरस्त,अब तक 55 जनसेवा केन्द्र संचालकों की आई.डी. हुई निरस्त

कौशाम्बी: फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर 11 जनसेवा केन्द्र की आई.डी. तत्काल प्रभाव से की गई निरस्त,अब तक 55 जनसेवा केन्द्र संचालकों की आई.डी. हुई निरस्त,

भारत सरकार द्वारा संचालित फार्मा रजिस्ट्री योजनान्तर्गत एग्री स्टैक पोर्टल पर जनपद कौशाम्बी के समस्त कृषकों के रजिस्ट्रेशन का कार्य जन सेवा केन्द्र सी.एस.सी. के माध्यम से किया जाना है। जनपद कौशाम्बी में कृषको के रजिस्ट्रेशन की प्रगति बहुत ही खराब है, जिसके लिए जिलाधिकारी के निर्देशानुसार समस्त ग्राम पंचायतों में स्थापित समस्त जनसेवा केन्द्र से कृषकों का फॉर्मर रजिस्ट्रेशन का कार्य अभियान चलाकर कराया जा रहा है।

यह जानकारी एडीएम (वि./रा.) शालिनी प्रभाकर ने देते हुए बताया कि इस अभियान में सभी जनसेवा केन्द्र संचालकों द्वारा आवश्यक सहयोग करते हुए अधिक से अधिक कृषकों का रजिस्ट्रेशन किया जाना है, जिसमें पाया गया है कि निरन्तर दिये गये निर्देशों के बावजूद जनसेवा केन्द्र संचालको द्वारा अपने ग्राम पंचायतों से सम्बन्धित कृषको का पंजीकरण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है, जिसके कारण जनपद की प्रगति में वृद्धि नहीं हो पा रही है।

जनसेवा केन्द्र संचालक-तौसीफ अहमद, गौरव पांडेय, ज्ञान सिंह, पारस मनी वर्मा, शारदा प्रसाद, घनश्याम सिंह, विवेक कुमार, अश्वनी कुमार, मुकेश, रमेश गौतम एवं दिलशाद अहमद की सम्बन्धित जन सेवा केन्द्र आई.डी. तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। अब तक कुल 55 जनसेवा केन्द्र संचालकों की आई.डी. निरस्त कर दी गई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor