कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य/ राज्यमंत्री की बैठक में नहीं पहुंचे आधे से अधिक विभागीय अधिकारी,राज्यमंत्री ने कहा पुरानी सरकार के भ्रष्टाचारी और नाकारा है अफसर

कौशाम्बी: कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य/ राज्यमंत्री की बैठक में नहीं पहुंचे आधे से अधिक विभागीय अधिकारी,राज्यमंत्री ने कहा पुरानी सरकार के भ्रष्टाचारी और नाकारा है अफसर,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अधीन कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य कुलजीत सिंह की बैठक में 12 विभागों में से महज 4 विभागीय अधिकारियों के आने से वह नाराज हो गए,राज्यमंत्री ने कहा पुरानी सरकार के भ्रष्टाचारी और नाकारा अफसर है सभी,जिसके चलते जनता को विभागीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने कहा कि इन सभी विभागों को बैठक में आना चाहिए था और जनता के लिए सरकारी योजनाओं की क्या क्या सुविधाएं है बताना चाहिए था, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी स्वयं इस आयोग के अध्यक्ष है और उनकी देखरेख में इस आयोग के अंतर्गत आने वाले 12 विभागों द्वारा जनता के लिए चलाई का रही विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए, जिससे जनता को इस योजनाओं का लाभ मिल सके।

कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य/राज्यमंत्री कुलजीत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी का यह एक ऐसा आयोग है जिसमें कृषकों की सुविधाओं के लिए 12 विभागों को जोड़ा गया है,जिसमें कृषकों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो को इन विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके।

विभागीय अधिकारियों के बैठक में नहीं आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बैठक में महज 4 विभागीय अधिकारी आए हुए है,बाकी के 8 विभागों के नहीं आने वाले अधिकारी नाकारा है और पुरानी सरकार के भ्रष्टाचारी होंगे,जिन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है,उन्होंने जिले के बड़े अधिकारियों से इसके लिए बात करने के लिए भी कहा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor