सड़क हादसे में घायल नीरज की मौत के बाद परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष,की परिजनों की आर्थिक मदद

कौशाम्बी: सड़क हादसे में घायल नीरज की मौत के बाद परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष,की परिजनों की आर्थिक मदद,

यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी नीरज पासी उम्र 30 वर्ष के सड़क दुर्घटना में असामयिक मौत हो गई,सूचना पर मंझनपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

वही मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी नीरज पासी के आवास पर पहुँचे तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया एवं ₹30000 का आर्थिक सहयोग भी किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं और भविष्य में भी हर संभव मदद के लिए तत्पर रहेंगे।

इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष जगन्नाथ दिवाकर, भाजपा बूथ अध्यक्ष रतई लाल सरोज सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor