कौशाम्बी: हाइवे पर तेज रफ्तार तेल टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा,तेल टैंकर में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार से जा रहे तेल का टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और नजदीक से गुजर रही हाई बोल्टेज करंट दौड़ रहे बिजली के खंभे से टकरा गया,तेल के टैंकर के पलटते ही टैंकर भीषण आग लग गई,हाइवे पर तेल टैंकर के आग का गोला बनते देख ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया,हाइवे पर गाड़िया जहा थी वहीं रोक दी गई।
तेल टैंकर के पलटते ही आग लगने पर ट्रैक चालक और क्लीनर ने किए तरह से कूदकर अपनी जान बचाई,हाइवे पर लगभग 100 मीटर तक ट्रक में भीषण आग काफी देर से जल रही है,आग लगने की सूचना पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए जुटी हुई है।
घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर लोहदा मोड की है जहा एक तेल का टैंकर कच्चा तेल लेकर दिल्ली से कोलकाता जा रहा था जैसे ही तेल टैंकर लोहदा मोड के पास पहुंचा अनियंत्रित होकर पलट गया। तेल टैंकर पास से ही गुजरे हाई बोल्टेज करंट की चपेट में आ गया और टैंकर में भीषण आग लग गई। सूचना पर सैनी कोतवाली पुलिस और फायर सर्विस मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है। इस हादसे में कोई भी जन हानि नहीं हुई है।








