कौशाम्बी में यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन और प्रथम पाली में ही पकड़ा गया मुन्ना भाई,दूसरे युवक के स्थान पर दे रहा था परीक्षा,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी: कौशाम्बी में यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन और प्रथम पाली में ही पकड़ा गया मुन्ना भाई,दूसरे युवक के स्थान पर दे रहा था परीक्षा,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में हाई स्कूल की परीक्षा में एक ‘मुन्ना भाई’ को दूसरे छात्र की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। सचल दल ने चेकिंग के दौरान उसे रंगे हाथों अरेस्ट किया है।

मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र के छत्रपाल मौर्य इंटरमीडिएट कॉलेज, मीरापुर कड़ा की है,जहा यूपी बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन और प्रथम पाली में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा एक मुन्ना भाई पकड़ा गया है,पकड़े गए आरोपी की पहचान अमित कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी अलीपुर जीता के रूप में हुई है। वह रामदास राम अधीनस्थ शर्मा इंटर कॉलेज, दौलतपुर कछार के छात्र अली अब्बास पुत्र मोहम्मद हसन की जगह परीक्षा दे रहा था।

सचल दल ने प्रवेश पत्र की जांच के दौरान अमित कुमार को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलने पर सैनी कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लेकर सैनी कोतवाली ले गए।

एएसपी राजेश कुमार सिंह ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि छत्रपाल मौर्य इंटरमीडिएट कॉलेज में दूसरे के स्थान पर हाई स्कूल की परीक्षा देते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor