पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने अपनी दो बेटियों सहित निगला जहरीला पदार्थ,हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती

कौशाम्बी: पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने अपनी दो बेटियों सहित निगला जहरीला पदार्थ,हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती,

यूपी के कौशाम्बी जिले में पारिवारिक कलह से परेशान एक महिला ने बुधवार की रात अपनी दो बेटियों सहित जहरीला पदार्थ निगल लिया,परिजनों ने उनकी हालत गंभीर देखी तो हड़कंप मच गया,परिजन तत्काल तीनों को एक निजी अस्पताल ले गए और भर्ती कराया जहा उनका इलाज किया गया,जिसके बाद उनकी जान बच सकी।

मामला पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बौली गांव का है जहां के मेडी लाल सरोज की मौत हो चुकी है । गांव में उनकी पत्नी अंजू देवी अपनी दो बेटियों 18 वर्षीया कमला देवी व 16 वर्षीया विमला देवी के साथ रह मेहनत मजदूरी करती है । अंजू का देवर नाइ उर्फ छोटू से कुछ रुपयों के लेन देन का विवाद चल रहा है। बुधवार कबरात भी इसी विवाद को लेकर देवर – भाभी के बीच झगड़ा हुआा । इससे नाराज अंजू ने घर में रखी चूहा मारने वाली दवा निगल लिया । उसने अपनी दोनों बेटियों को जहर देकर मारने का प्रयास किया।कुछ देर बाद सभी की हालत बिगड़ी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो तीनों को इलाज के लिए स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।

इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी हरीश तिवारी ने बताया कि महिला व उसकी बेटियों की हालत खतरे से बाहर है, इलाज कराया जा रहा है ,आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है,तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर अग्रिम करवाई की जाएगी ।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor