कौशाम्बी: कड़ा धाम में गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने किया हमला,कई श्रद्धालु घायल,अस्पताल में कराए गए भर्ती,
यूपी के कौशाम्बी जिले के कड़ा धाम में गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया,मधुमक्खियां के हमले से गंगा घाट पर श्रद्धालुओं में अफरा तफरी मच गई,अचानक मधुमक्खियां के झुंड ने स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर हमला कर घायल कर दिया।
मधुमक्खियों के हमले में कई श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं,स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहा सभी को इलाज के बाद छोड़ दिया गया।








