कौशाम्बी: यमुना नदी में नहा रहे 5 युवक डूबे,स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों ने 3 को बचाया,दो की हुई मौत,
यूपी के कौशाम्बी जिले में यमुना नदी में नहाने के दौरान 5 युवक यमुना नदी में डूब गए,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीन लोगों को बचा लिया,लेकिन दो युवकों के शव बरामद हुए है।
घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के छैकवा गांव की है जहा कुछ युवक यमुना में नहाने गए हुए थे,अचानक से 5 युवक गहरे पानी में चले गए,डूब रहे युवकों को देख लोगो ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़ पड़े और पुलिस की सहायता से युवकों की खोज शुरू की गई।
गोज के दौरान ग्रामीणों और पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की सहायता से तीन युवकों को बचा लिया,वही पुलिस ने कुलदीप पुर देव नारायण विश्वकर्मा व शिवम पुत्र जग्गू मृत अवस्था में मिले हैं,पुलिस ने दो के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।वही युवकों की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।








