पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटकता हुआ मिला प्रतियोगी छात्र का शव,परिजनों में मचा कोहराम

कौशाम्बी: पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटकता हुआ मिला प्रतियोगी छात्र का शव,परिजनों में मचा कोहराम,

यूपी के कौशाम्बी जिले में गांव के बाहर आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता हुआ प्रतियोगी छात्र का शव मिलने से हड़कंप मच गया,शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया,घटना की सूचना खेत की सिंचाई कर रहे लोगों ने परिजनों और पुलिस को दी।मौके पर पहुंचे परिजन युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना पिपरी थाना क्षेत्र के निजामपुर पुरैनी गांव की है जहा का शुभम यादव पुत्र बालचरन यादव उम्र 18 वर्ष बीए का छात्र था,वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था,सुबह खेत में पानी लगाए लोगों ने छात्र का शव पेड़ पर लटकता हुआ देखा तो सनसनी मच गई,लोगो ने इसकी जानकारी छात्र के परिजनों को दी,मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुटी हुई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor