कौशाम्बी: यूपी के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं कौशाम्बी के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह कौशाम्बी में आज,अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक,
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, उ.प्र. एवं कौशाम्बी जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह गुरुवार को अपरान्ह 02 बजे मां शीतला अतिथि गृह, सयारा पहुंचकर कोर कमेटी/ जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक करेंगे।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अपरान्ह 15:30 बजे से 16:30 बजे तक जिला प्रशासन/पुलिस प्रशासन के साथ विकास कार्यों एवं विभिन्न कार्यों/कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक करेंगे। तत्पश्चात 16:30 बजे रायबरेली के लिए प्रस्थान करेंगे।







