प्रभारी मंत्री ने सपा सांसद के भ्रष्टाचार वाले बयान पर कसा तंज,बोले वह जिस युग में जन्मे होंगे वहां भ्रष्टाचार रहा होगा,इस सरकार में एक काजल की लीक बराबर भ्रष्टाचार नहीं

कौशाम्बी: प्रभारी मंत्री ने सपा सांसद के भ्रष्टाचार वाले बयान पर कसा तंज,बोले वह जिस युग में जन्मे होंगे वहां भ्रष्टाचार रहा होगा,इस सरकार में एक काजल की लीक बराबर भ्रष्टाचार नहीं,

यूपी के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं कौशाम्बी जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह गुरूवार को कौशाम्बी पहुंचें। जहां उन्होने जिले के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।

लगभग 1 घंटे से अधिक समय तक चली समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकास को लेकर यह बैठक आयोजित की गयी थी। जिसमें जनपद के विकास के विभिन्न पटलों पर चर्चा हुई, यह रूटीन बैठक है लगभग हर महीने होती है।

इस दौरान पत्रकारों द्वारा बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर हो रही IT की रेड के सम्बन्ध जब जानकारी चाही तो उन्होंने कहा की ये विषय कल तक का था इस पर मैने कल खूब बोला अब इस पर कोई चर्चा नही।

वहीं कौशाम्बी के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज के भ्रष्टाचार में डूबे अधिकारी और कर्मचारी के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि वह जिस युग में जन्मे होंगे उस युग में भ्रष्टाचार रहा होगा,जिस युग में वह सांसद है उस युग में भ्रष्टाचार बिल्कुल भी नहीं है,योगी और मोदी की सरकार में जीरो टॉलरेंस की नीति काम कर रही है,यहां भ्रष्टाचार बिल्कुल नहीं है।

उन्होंने कहा कि पूर्व में 2 जी घोटाला,3 जी घोटाला,जीजाजी घोटाला तमाम प्रकार के घोटाले होते थे,लेकिन योगी जी और मोदी जी के राज में जीरो टॉलरेंस की नीति काम कर रही है,यहां काजल की लीक बराबर भी भ्रष्टाचार नहीं।

इस दौरान डीएम डॉ अमित पाल, एएसपी राजेश कुमार सिंह,सीएमओ डॉ0 संजय कुमार,ARTO तारकेश्वर मल्ल,भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी,चायल विधायक पूजा पाल,पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल,नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor