कौशाम्बी: दंपत्ति के साथ लूट करने वाले तीन लुटेरे अरेस्ट,अवैध तमंचा,कारतूस,बाइक,गहने,नगदी बरामद,
यूपी के कौशाम्बी जिले में बाइक सवार दंपत्ति से लीट करने वाले तीन लुटेरों को जिले की SOG टीम और पुलिस ने अरेस्ट किया है,पुलिस ने लुटेरों के पास से अवैध तमंचा, कारतूस, बाइक,गहने और नगदी बरामद किया है।पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे जेल भेज दिया गया।
घटना चरवा थाना क्षेत्र की है जहा रमेश सिंह निवासी सैय्यद सरावां थाना चरवा जनपद कौशाम्बी ने थाना चरवा पर सूचना दी थी कि वह भोर मे लगभग 04.00 बजे अपनी पत्नी के साथ बाइक से करारी के गुलामीपुर से दावत खाकर अपने घर वापस जा रहा था कि तभी सिरियावां चौराहे के पहले 02 बाइक सवार 04 अज्ञात युवकों द्वारा गाली गलौज देते हुये उन्हे रोक लिया तथा पत्नी के पहने हुये जेवर, मोबाइल तथा 1000/- रू० छीन कर भाग गये।
तहरीर के आधार पर थाना चरवा में मुकदमा दर्ज किया गया था,एसपी राजेश कुमार ने घटना की गम्भीरता को देखते हुये तत्काल प्रभारी निरीक्षक चरवा व प्रभारी SOG सर्विलास के नेतृत्व में टीमों का गठन करते हुये घटना का शीघ्र अनावरण करने एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया।
एसपी द्वारा गठित टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज, आसपास के लोगो से पूछताछ व सर्विलांस आदि की सहायता से घटना के अनावरण का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान शुक्रवार को सूचना मिली कि घटना से सम्बन्धित आरोपी बाइक से तेरामील से सैय्यद सरावा की तरफ जा रहे है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी की, पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हे पुलिस टीम ने घेरकर पकड़ लिया।पुलिस ने संजय पुत्र विरेन्द्र निवासी मन्दर देह माफी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज,आशू पुत्र भीम निवासी मन्दर देह माफी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज और अलमान उर्फ अरमान पुत्र परवेज अहमद निवासी मन्दर देह माफी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को अरेस्ट किया है।
आरोपियों की तलाशी लेने पर पुलिस को उनके कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक जोडी पायल सफेद धातु, महिला का बैग, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, 03 मोबाइल फोन, 26200 /- रू0 नगद तथा घटना में प्रयुक्त 01 बाइक बरामद किया है।
आरोपियों ने कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि 20/21.02.2026 की रात्रि में हम लोग अपने एक अन्य साथी के साथ असवां चौराहे के पास खड़े होकर आने-जाने वाले व्यक्तियों से लूट/ छिनैती करने हेतु रेकी कर रहे थे तभी बाइक सवार महिला एवं पुरूष आते हुये दिखाई दिये, जिनका असवा चौराहे से ही पीछा करते हुये सिरियावां कला चौराहे के पास ओवरटेक करके रोक लिया तथा उनके पास से पहने हुये कान के सोने के झुमके, चांदी के पायल, हैण्ड बैग, एक की-पैड मोबाइल एवं 1000 रूपये लूटकर भाग गये थे। लूटे गये सोने के सामान को बेचकर मिले रूपयों को हम लोगों ने आपस में बाट लिया था। सभी के हिस्से में 12-12 हजार रूपये आये थे, जिसमें से कुछ रूपये खर्च हो गये है। शेष बचे 26200 रूपये यहीं है जो आपने बरामद किये है। आज हमलोग फिर से कहीं मौका पाकर लूट करने की फिराक में घूम रहे थे कि आप लोगों ने हमें पकड़ लिया।







