कौशाम्बी में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान,महिलाओं समेत 9 को किया अरेस्ट,107 लीटर अवैध शराब बरामद,कई कुंतल लहन किया नष्ट

कौशाम्बी, कौशाम्बी में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान,महिलाओं समेत 9 को किया अरेस्ट,107 लीटर अवैध शराब बरामद,कई कुंतल लहन किया नष्ट,

यूपी के कौशाम्बी जिले में पुलिस ने होली त्योहार को लेकर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने छापेमारी कर अवैध शराब बनाने और बेचने वाले महिलाओं समेत 9 लोगों को अरेस्ट किया है,पुलिस टीम ने उनके कब्जे से 107 लीटर अवैध शराब भी जब्त की है। इस दौरान पुलिस टीम ने कई क्विंटल लहन भी नष्ट किया है।

एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई जिले के कोखराज, करारी, महेवाघाट, कड़ाधाम और पिपरी थाना क्षेत्रों के गांवों में की गई है। पुलिस टीमों ने अवैध शराब बनाने के उपकरण भी नष्ट किए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाना है।

पुलिस टीम ने अभियान चलाकर तुलसी दास निषाद (निवासी औधन, थाना पिपरी), लखन सरोज (निवासी बाबा का पुरवा, मजरा अन्धावा, थाना महेवाघाट), रामलोचन (निवासी पनारा गोपालपुर, मौजा दरियाव का पुरवा, थाना सराय अकिल), विजय कुमार (निवासी हकीमपुर, थाना कड़ाधाम), सूरजकली (पत्नी सूरजपाल, निवासी ग्राम सकाढा, थाना कोखराज), रीता (पत्नी बद्री, निवासी ग्राम सकाढा, थाना कोखराज), शर्मीला (पत्नी सद्री, निवासी ग्राम सकाढा, थाना कोखराज), शांति (पत्नी लौटन, निवासी ग्राम सकाढा, थाना कोखराज) और समर्थी लाल (निवासी किंग नगर कस्बा व थाना करारी) को अरेस्ट किया है।

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए सभी नौ आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से इस अवैध धंधे में शामिल थे और अवैध शराब बनाकर बेचते थे। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।सभी आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor