जिला बदर होने के बावजूद घर पर रह रहा था अपराधी,पुलिस ने किया अरेस्ट,भेज दिया जेल

कौशाम्बी: जिला बदर होने के बावजूद घर पर रह रहा था अपराधी,पुलिस ने किया अरेस्ट,भेज दिया जेल,

यूपी के कौशाम्बी जिले में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जिला बदर करने का आदेश दिया गया था,लेकिन अपराधी युवक जिला बदर की समय सीमा के अंदर अपने घर पर ही रह रहा था,पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने अपराधी को अरेस्ट कर लिया,पुलिस ने आरोपी को लिखापढ़ी कर न्यायालय पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।

मामला कोखराज थाना क्षेत्र के इचौली गांव का है जहा के सुनील उर्फ मिथुन पुत्र कन्धई निवासी ग्राम इचौली थाना कोखराज को जिला मजिस्ट्रेट डाॅ० अमित पाल ने 19 फरवरी को जिला बदर किया था। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी को नोटिस तामीला कराते हुए अवगत कराया था एवं नियमानुसार डुग-डुगी बजाकर गांव में प्रचार प्रसास किया गया था।

28 फरवरी को कोखराज थाना पुलिस को सूचना मिली कि जिलाबदर आरोपी सुनील उर्फ मिथुन अपने घर पर आया हुआ है। सूचना पर कोखराज थाना पुलिस टीम ने आरोपी को ग्राम इचौली से अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तारी के आधार पर थाना पर गुण्डागर्दी नियंत्रण अधिनियम के तहत एक और मामला दर्ज कर लिया और आरोपी को लिखापढ़ी कर न्यायालय पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor