विवाहित दो बच्चों के साथ हुई गायब,साले ने अपने बहनोई पर बहन व दो बच्चों को गायब करने का लगाया आरोप

कौशाम्बी: विवाहित दो बच्चों के साथ हुई गायब,साले ने अपने बहनोई पर बहन व दो बच्चों को गायब करने का लगाया आरोप,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एक विवाहित अपने दो बच्चों के साथ गायब हो गई है,विवाहिता के भाई ने अपने बहनोई पर बहन व दो बच्चों को गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेढ़ी उपहर का बताया जा रहा है।जहा संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उमरछा गांव के रहने वाले सत्येंद्र कुमार ने संदीपन घाट थाना पुलिस को लिखित शिकायत करते हुए बताया कि उसकी बहन सत्यवती प्रजापति की शादी बसेड़ी उपहार निवासी अनंत कुमार के साथ फरवरी 2018 को हुई थी।सत्यवती प्रजापति की दो संताने हैं जिसमें एक की उम्र लगभग 6 साल है और दूसरे की 2 साल है।उसका बहनोई अनंत कुमार कोई काम धाम नहीं करता है वह केवल शादी विवाह में गाड़ियां चलाने का काम करता है, जिससे उनका घर का खर्च भी नहीं चलता और घर का खर्च चलाने के लिए वह अपनी बहन को हर महीने कुछ ना कुछ खर्चा भी भेजते हैं,तब जाकर उनके घर चलता था।

सत्येंद्र ने आरोप लगाया कि 27 फरवरी को उसके जीजा अनंत कुमार ने बताया कि उसकी बहन बच्चों एक साथ कही चली गई है।उसने दो दिनों तक खोजा और रिश्तेदारी में पता भी किया लेकिन उसकी बहन व दो बच्चों का पता नहीं चल पाया। जिसके चलते अनहोनी होने की आशंका व्यक्त करते हुए सत्येंद्र कुमार ने अपने बहनोई के खिलाफ बहन सत्यवती व दोनों बच्चे को गायब करने की लिखित शिकायत की है।

इस मामले में संदीपन घाट थाना प्रभारी इंद्रदेव का कहना है शिकायती पत्र मिला है उसके पति को थाने बुलवाकर पूछताछ के लिए पुलिस टीम को भेजा गया है। जांच पड़ताल की जा रही है,जल्द ही महिला और उसके दो बच्चों को खोज लिया जाएगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor