धर्म गुरु खामेनेई की शहादत पर शिया समुदाय ने दी श्रद्धांजलि,पुलिस ने कई को किया अरेस्ट,भारी मात्रा में पुलिस रही तैनात

कौशाम्बी: धर्म गुरु खामेनेई की शहादत पर शिया समुदाय ने दी श्रद्धांजलि,पुलिस ने कई को किया अरेस्ट,भारी मात्रा में पुलिस रही तैनात,

यूपी के कौशाम्बी जिले में धार्मिक गुरु सैयद अली ख़ामेनेई के शहीद होने की खबर के बाद कई स्थानों ख़ासकर करारी कस्बे में शिया समुदाय ने शांतिपूर्ण एहतेजाज और मजलिस कर अपने ग़म का इज़हार किया और श्रद्धांजलि दी।इस श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए। रमजान में महीने में रोजा रखने के बावजूद लोगों ने तेज धूप में बैठकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ नारेबाज़ी भी की गई। कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

कौशाम्बी जिले में शिया समुदाय के लोगों ने एकत्रित होकर मजलिस का आयोजन किया। लोगों ने काले कपड़े पहनकर और हाथों में तख्तियां लेकर अपने रहबर को श्रद्धांजलि दी। रोज़े की हालत में भी भारी संख्या में लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा मंझनपुर, करारी, दारानगर, मुस्तफाबाद आदि जगहों पर आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ नारे लगाए गए। हालांकि आयोजन को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर तैनात रहीं।प्रशासन की ओर से मजलिस, मातम और एहतेजाज करने की चेतावनी दी गई थी। एहतियात के तौर पर करारी कस्बे के कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।फिलहाल कौशाम्बी में हालात सामान्य हैं, लेकिन प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड में है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor