कौशाम्बी: पति से विवाद के बाद कुएं में कूदी महिला,कड़ी मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू,हालत नाजुक,
यूपी के कौशाम्बी जिले में बुधवार की रात एक महिला कुएं में कूद गई। पास से गुजर रहे राहगीरों ने जब कुएं से आ रही आ रही आवाज़ को सुना तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची चायल चौकी पुलिस ने महिला को घंटों मशक्कत के बाद कुएं से निकलवाया। और इलाज के लिए चायल सीएचसी में भर्ती करवाया।
घटना पिपरी थाना क्षेत्र के गिरिया खालसा गांव की है जहा मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर की रहने वाली बबली पत्नी राजेश कुमार होली के दिन पिपरी थाना क्षेत्र के चायल चौकी अंतर्गत लालापुर गांव अपने मौसी के बेटी के गांव सुरेश पुत्र हरी प्रसाद के यहां आई थी। बताया जा रहा कि महिला का अपने पति राजेश से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। घर से गुस्सा होकर वह घर के पास ही एक कुएं में छलांग लगा दी। कुएं के पास से गुजर कर भटृठे पर जा रहे लोगों ने महिला की आवाज सुनी तो पास के कुएं में जाकर देखा तो महिला चिल्ला रही थी कि मुझे बचा लो। कुएं के अंदर से आ रही आवाज़ को सुनकर बाहर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पिपरी थाना क्षेत्र के चायल चौकी पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह कुएं से महिला को कुएं से बाहर निकलवाया और गम्भीर अवस्था में एम्बुलेंस के माध्यम से चायल सीएचसी में भर्ती में करवाया जहां उसका इलाज़ चल रहा है। वहीं मामले की जानकारी होने पर महिला के परिजन भी अस्पताल रोते बिलखते पहुंचे।








