कौशाम्बी: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का सपा और कांग्रेस पर बड़ा बयान,बोले विकसित भारत बनने तक सपा प्रदेश में और कांग्रेस का देश में सत्ता का संयोग नहीं,
यूपी के कौशाम्बी जिले में आयोजित दो दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम में दूसरे दिन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली,डिप्टी सीएम ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लाभार्थियों को प्रतीकात्मक प्रशस्ति पत्र,प्रमाण पत्र और डेमो चेक प्रदान किया।
इस दौरान डिप्टी सीएम ने मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत बनने तक समाजवादी पार्टी का प्रदेश में और कांग्रेस पार्टी का देश में सत्ता का संयोग नहीं है।डिप्टी सीएम ने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव में हमसे अधिक सीटें जीत ली थी,लेकिन अब जनता जान चुकी है,अब यह लोग वापस सत्ता में आने वाले नहीं है। अखिलेश यादव के महंगाई वाले बयान पर कहा कि अखिलेश के पास पैसा बहुत है,उनके ऊपर महंगाई का कोई असर नहीं है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि कि भाजपा इस बार कौशाम्बी में तीनों सीट और प्रदेश में 325 सीटें जीतेगी,डिप्टी सीएम ने आशुतोष ब्रम्हचारी पर हमले के सवाल पर कहा कि यदि हमला हुआ है तो उसकी जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई कराई जाएगी,वही बिहार में नीतीश कुमार के बेटे निशांत के JDU में शामिल होने के सवाल पर कहा कि यदि कोई युवा राजनीति में शामिल होना चाहता है तो उनका स्वागत है।








