ADG प्रयागराज जोन ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,व्यवस्थाओं की ली जानकारी, दिए आवश्यक निर्देश

कौशाम्बी: ADG प्रयागराज जोन ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,व्यवस्थाओं की ली जानकारी, दिए आवश्यक निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी जिले में 14 और 15 मार्च को आयोजित हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया,इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में केंद्र व्यवस्थापक से जानकारी ली और संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।

कौशाम्बी जिले में 14 और 15 मार्च को 6 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित होनी है,जिसके लिए ADG प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने एसपी राजेश कुमार के साथ भरवारी स्थित पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया,इस दौरान एडीजी प्रयागराज जोन ने परीक्षा के दौरान पुलिस व्यवस्था,सुरक्षा और परीक्षार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 जिले में 14 मार्च एवं 15 मार्च को 02 पालियों में आयोजित की जाएगी।इसके लिए कुल 06 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।जिसमें कुल 7680 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 06 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 06 स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है।

निरीक्षण के दौरान ADG प्रयागराज जोन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कौशाम्बी जिले में 14 और 15 मार्च को 6 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित होनी है,जिसके लिए एसपी राजेश कुमार के साथ परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया है, परीक्षा के दौरान पुलिस व्यवस्था,सुरक्षा और परीक्षार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई है और संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor