बैंकों के आसपास भोले भाले लोगों को झांसे में लेकर टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के तीन टप्पेबाजों को पुलिस टीम ने किया अरेस्ट

कौशाम्बी:बैंकों के आसपास भोले भाले लोगों को झांसे में लेकर टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के तीन टप्पेबाजों को पुलिस टीम ने किया अरेस्ट,

यूपी के कौशाम्बी जिले में बैंकों के आसपास भोले भाले लोगों को झांसे में लेकर कागज की गड्डी पकड़ाकर टप्पेबाजी कर रुपए ठगने वाले गिरोह के तीन टप्पेबाजों को जिले की SOG,सर्विलांस और सैनी कोतवाली पुलिस टीम ने अरेस्ट किया है,पकड़े गए आरोपियों के ऊपर दर्जनों मुकदमे पूर्व में दर्ज है,इनका आपराधिक इतिहास भी है,पुलिस ने आरोपियों को लिखापढ़ी कर न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे जेल भेज दिया गया।

एसपी राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर टप्पेबाजी करने की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सैनी कोतवाली क्षेत्र में अमृत लाल पुत्र बेचू लाल ने 24 फरवरी को 25 हजार की टप्पेबाजी करने और एक महिला सविता देवी ने 9 मार्च को 14 हजार रूपये की टप्पेबाजी करने की सूचना दी थी,जिसपर SOG सर्विलांस और पुलिस टीम गठित की गई थी, टीम ने मोबाइल सर्विलांस और CCTV फुटेज की मदद से टप्पेबाजी गिरोह के तीन सदस्यों राजा पुत्र शिवकुमार निवासी मकान नं0 09 न्यू आजाद नगर शंख चौराहा थाना सेन पश्चिम पारा जनपद कानपुर नगर, दीपू उर्फ साजन पुत्र छेदु निवासी पोजेपुर थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर और वीरेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र निवासी न्यू आजाद नगर पीएसी मोड थाना सेन पश्चिम पारा जनपद कानपुर नगर को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के पास से पुलिस टीम ने 20 हजार रुपए नगदी और कागज की नोटनुमा गड्डी बरामद किया है,आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है,जिनके खिलाफ पूर्व में भी दर्जनों मामले दर्ज है।

पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि उनके गिरोह में 05 लोग है, 02 लोग बैंक के आस-पास रेकी करते है। हमारा एक साथी बैंक के अन्दर जाकर देखता है कि कम पढ़ा लिखा व्यक्ति कौन है जिन्हे आसानी से झांसे में लिया जा सके। हम लोग मिलकर योजना बनाकर बैंक में पैसे निकालने आये हुये कम पढ़े लिखे बुजुर्ग व्यक्ति को चिन्हित कर उनकी थोड़ी मदद करते है तथा अपने विश्वास में लेकर किसी बहाने से उनके द्वारा बैंक से निकाले गये पैसे लेकर अपने पास रखे हुये अखबार के कागज से बनी गड्डी (जिसमें उपर व नीचे कुछ असली नोट भी लगा कर रखते है) उन्हे दे देते है। आरोपियों ने यह भी बताया गया कि हम लोगों ने मिलकर 01 मार्च को जनपद बांदा में नरैनी के इलाहाबाद बैंक से एक व्यक्ति से 29,000 रू0 की धोखाधड़ी की थी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor