गाँव के बाहर पेड़ से लटका हुआ अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप,परिजनों में मचा कोहराम,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी: गाँव के बाहर पेड़ से लटका हुआ अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप,परिजनों में मचा कोहराम,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में गाँव के बाहर पेड़ से लटका हुआ अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया,ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी,शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के काकराबाद गाँव की है जहा रविवार की सुबह एक नीम के पेड़ से एक अधेड़ का शव लटका मिला, मृतक की पहचान नरेश(55) पुत्र बहोरी के रूप में हुई। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे ।

बताया जा रहा है कि मृतक नरेश के पांच बेटे है। जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। बाकी चार अन्य बेटे घर पर ही रह रहे है। मृतक की पत्नी नरेशनी के अनुसार रस्सी के सहारे से नरेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उनका मानसिक संतुलन भी ठीक नही रहता था। वह शनिवार की रात से घर से लापता थे।

घटना के सम्बन्ध में कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है। परिजनों ने कोई आरोप प्रत्यारोप नही लगाया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।जांच की जा रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor