कौशाम्बी: कौशाम्बी में खेतों में खूंखार जंगली जानवर दिखने से दहशत में क्षेत्र के लोग,वन विभाग की टीम जांच में जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में खेतों में खूंखार जंगली जानवर के दिखाई देने से क्षेत्र के लोग दहशत में है,ग्रामीणों ने जंगली जानवर को देखने के बाद उसको दौड़ा लिया,ग्रामीणों ने जंगली जानवर के भागने का वीडियो बनाकर सोशल साइट पर वायरल किया है,वही ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है।
मामला मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भरसवा गाँव का है जहा गांव के लोगों को खेत की तरफ एक खूंखार जंगली जानवर दिखाइए दिया,जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई, जंगली जानवर की ग्रामीणों ने दौड़ा लिया और उसका वीडियो बनकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया,वही ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम जंगली जानवर की पहचान करने में जुटी हुई है।वही खेत में वन विभाग की टीम को जंगली जानवर की एक मांद भी मिली है,जिसकी वन विभाग की टीम पड़ताल कर रही है।








