डीएम ने अथर्व इण्डेन गैस सर्विस करारी का किया आकस्मिक निरीक्षण,बुकिंग के अनुसार सिलेण्डर की आपूर्ति करने के दिए निर्देश

कौशाम्बी: डीएम ने अथर्व इण्डेन गैस सर्विस करारी का किया आकस्मिक निरीक्षण,बुकिंग के अनुसार सिलेण्डर की आपूर्ति करने के दिए निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने सोमवार को अथर्व इण्डेन गैस सर्विस करारी का आकस्मिक निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

डीएम ने गैस एजेन्सी के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का अवलोकन किया तथा गैस एजेन्सी के प्रबंधक से जानकारी प्राप्त की,इस दौरान प्रबंधक ने बताया कि गैस एजेन्सी में गैस सिलेण्डरों का लोड आज शाम तक आने की सम्भावना है।

डीएम ने गैस एजेन्सी के प्रबंधक को निर्देशित किया कि सभी उपभोक्ताओं को बुकिंग के अनुसार सिलेण्डर की आपूर्ति डी.ए.सी. (डिलेवरी ऑथेंटिकेशन कोड) के माध्यम से सुनिश्चित कराई जाय एवं अनावश्यक गैस एजेन्सी पर भीड़ न लगाई जाय। जिन उपभोक्ताओं का नम्बर आ गया है, उन्हें दूरभाष पर अवगत भी करा दिया जाय। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी तरह की कालाबाजारी या अनियमितता मौके पर पाई जाती है,तो जिम्मेदारी निर्धारित कर कार्यवाही की जाएगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor