कौशाम्बी,
बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने फांसी के फंदे से झूलकर दी जान,पुलिस जांच में जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में बीमारी से परेशान होकर एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर जान दे दी,बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया,मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के कोखराज गांव की है जहा का अमृत लाल पुत्र सुकरू दिवाकर गंभीर बीमारी से परेशान रहता था,उसके तीन बेटे है जोकि मुंबई में रहते है,वह दमा का मरीज था,बीमारी से परेशान होकर अमृत लाल ने अपने घर में फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई,सुबह घर वालो ने देखा तो कोहराम मच गया,घटना की सूचना पुलिस को दी गई,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।








