गौकशी के मामले में फरार चल रहे दस हजार के इनामिया आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट

कौशाम्बी: गौकशी के मामले में फरार चल रहे दस हजार के इनामिया आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट,

यूपी के कौशाम्बी जिले में गौकशी के मामले में फरार चल रहे दस हजार के इनामिया आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट किया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी कर उसे न्यायालय में पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।

मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है जहा 15 फरवरी को सूचना मिली कि ग्राम ननमई के पास खेत में गोवंश का अवशेष पड़ा हुआ है, इस सूचना पर थाना कोखराज पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पड़े हुए अवशेष को कलेक्ट किया गया एवं जांच हेतु पशु चिकित्साधिकारियों को सूचित किया। इस संबंध में थाना कोखराज पर दर्ज गोवध निवारण अधिनियम के आरोप में पूर्व में एक आरोपी मेराज को अरेस्ट का जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपी कलीम अहमद उर्फ मुगलू की गिरफ्तारी हेतु एसपी राजेश कुमार द्वारा 10,000/- रू0 का ईनाम घोषित किया गया था।

मंगलवार को कोखराज थाना पुलिस ने आरोपी कलीम अहमद उर्फ मुगलु को अरेस्ट कर लिया और लिखापढ़ी कर न्यायालय पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor