कौशाम्बी: नगर पालिका भरवारी में भ्रष्टाचार और कमीशनबाजी की भेंट चढ़ी मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना,समय सीमा समाप्त होने के बाद भी नहीं शुरू हुए निर्माण कार्य,ईओ ने संबंधित फर्मों को भेजी अनंतिम नोटिस,अब ब्लैक लिस्टेड होंगी फर्में,
यूपी के कौशाम्बी जिले में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना भ्रष्टाचार और कमीशनबाजी की भेंट चढ़ गई है,भ्रष्टाचार और कमीशनबाजी के चलते सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पर नगर पालिका के जिम्मेदार और ठेकेदार पलीता लगाने से बाज नहीं आ रहे है।
मामला नगर पालिका परिषद भरवारी का है जहा मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत कई माह पहले नाला , सीसी रोड और नाली के 22 कार्यों के टेंडर निकाले गए थे,जिसके बाद कई फर्मों ने टेंडर डाले,जिनको टेंडर मिला उन्हें नगर पालिका ने कार्य स्वीकृति प्रदान की और नियम एवं शर्तों के अनुसार समय सीमा के अंदर कार्य समाप्त कर प्राण पत्र प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया।
नगर पालिका भरवारी क्षेत्र में सीसी रोड,नाली और नाला का निर्माण कार्य टेंडर होने के बावजूद शुरू नहीं किया जा सका,समय सीमा बीते हुए भी कई माह बीत गए लेकिन निर्माण कार्य फिर भी शुरू नहीं किया गया,जिसके बाद ईओ राम सिंह ने संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी कर समय पर कार्य पूर्ण करने के लिए चेतावनी दी गई लेकिन कार्य फिर भी शुरू नहीं किए जा सके।
वही कुछ ठेकेदारों द्वारा अवर अभियंता पर जबरन बिल पास करने के लिए दवाब बनाया जाने लगा,लेकिन अवर अभियंता मनोज सिंह ने जब बिल पास नहीं किया तो उन पर राजनीतिक दबाव बनाने शुरू कर दिए गए, जिसके बाद अवर अभियंता मनोज सिंह ने नगर पालिका कार्यालय को निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने को लेकर पत्र भी दिया है।
वही उस सम्बन्ध में ईओ राम सिंह से बात की गई तो उन्हें बताया कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नगर पालिका क्षेत्र में कई निर्माण कार्यों सीसी रोड,नाली और नाला निर्माण के कई टेंडर स्वीकृत है लेकिन कई फर्मों ने निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं किया है,इस संबंध में अवर अभियंता ने भी पत्र दिया है,इन सभी निर्माण कार्य शुरू नहीं करने वाली फर्मों को अंतिम नोटिस जारी की गई है,यदि वह नियम कार्य शुरू नहीं करते है तो उन्हें ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।








