कौशाम्बी: कौशाम्बी में बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य:कांग्रेस को देश में और सपा को प्रदेश में 2047 तक जनता सत्ता में आने नहीं देगी,बोले पिछली सरकारों में त्योहारों पर दंगे होते थे,
यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर में आयोजित गौरव प्रतिमा सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा,बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है,डिप्टी सीएम ने कांग्रेस के गांधी वादी और परिवार वादी नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश अभद्र भाषा का प्रयोग करते है।
डिप्टी सीएम ने सपा के मुखिया अखिलेश यादव को कहा कि 2027 में जनता सपा की साइकिल को पंचर कर देगी,डिप्टी सीएम ने कहा कि 2027 में भाजपा 325 सीटे जीतेगी और सपा का सफाई अभियान चलाकर उन्हे सैफई भेज देगी।
मंच से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव ने प्रदेश सरकार द्वारा इन 9 सालों में कराए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में इन वर्षों में जितने काम हुए हैं, वे ‘सबका साथ, सबका विकास’ की परिकल्पना को परिभाषित करते हैं।
डिप्टी सीएम ने कहा कि आप लोग एक कमल का बटन दबाएंगे तो आपके कई फायदे मिलेंगे, उन्होंने जनता को कमल का बटन दबाने से होने वाले फायदे भी गिनाए,डिप्टी सीएम ने लोगो के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में अराजकता का माहौल था,2014 के पहले देश का एक रुपया लोगो के पास मात्र 15 पैसे ही पहुंचता था।
डिप्टी सीएम ने महिला शसक्तीकरण,विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश को लेकर भाजपा कार्य कर रही है,विकास के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।
पिछली सरकारों में ईद और अन्य त्योहारों में दंगे होते थे के सवाल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूर्व जो दंगे होते थे वह इस भाजपा की सरकार में नहीं हो रहे है,PDA यादवों को टिकट देती है और भाजपा सभी जाति के लोगो को मौका देती है।








