राष्ट्रीय: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्फी जावेद की बहन उरूसा जावेद और एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने ज्योतिषाचार्य डॉ राम सियासन शास्त्री से मिल जाना अपना भविष्य,
यूपी के कौशाम्बी जिले की शान और देश विदेश में अपनी ज्योतिष का लोहा मनवाने वाले ज्योतिषाचार्य डॉ राम सियासन शास्त्री ने फिल्मी नगरी मुंबई में भी अपना ऑफिस बना लिया है,ज्योतिषाचार्य डॉ राम सियासन शास्त्री से मिलने उनके ऑफिस पहुंची फैशन डिजाइन के क्षेत्र में मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्फी जावेद की बहन उरूसा जावेद और बॉलीवुड एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने ज्योतिषाचार्य डॉ राम सियासन शास्त्री से मिलकर अपना भविष्य जाना।
इस दौरान डॉ राम सियासन शास्त्री से बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने जीवन में और समाज में मिल रही उपलब्धियों के बारे में चर्चा की,ज्योतिषाचार्य डॉ राम सियासन शास्त्री ने दोनो बॉलीवुड एक्ट्रेस को अपनी ज्योतिष की विद्या से उनके भविष्य के बारे में जाना और उन्हें उनके आने वाले भविष्य में घटने वाली घटनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी,बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उनके द्वारा पूर्व में की गई भविष्यवाणी को सही बताते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया और आभार व्यक्त किया।








