कौशाम्बी: नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत ADG प्रयागराज जोन ने मां शीतला धाम मन्दिर का किया भ्रमण,सुरक्षा व्यवस्था का किया जायजा,
यूपी के कौशाम्बी जिले में नवरात्रि पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुविधाजनक वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत मंगलवार की देर शाम ADG प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने एसपी राजेश कुमार के साथ थाना कड़ाधाम क्षेत्रान्तर्गत स्थित मां शीतला धाम मंदिर परिसर व गंगा घाटों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान ADG ने मंदिर परिसर व मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधाजनक वातावरण में दर्शन हेतु सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन पर गहनता से विचार विमर्श करते हुए ड्यूटी पर नियुक्त किए गए पुलिस बल की श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारियों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मन्दिर के पुजारी, पण्डा एवं मन्दिर प्रबंधन के सदस्यों से वार्तालाप भी किया।
इसी क्रम में गंगा नदी पर स्थित कुबरी घाट का भी निरीक्षण कर वहाँ पर श्रद्धालुओं द्वारा स्नान आदि के समय सुरक्षा व्यवस्थ व यातायात संबंधी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया ।








