कौशाम्बी,
ARTO ने पकड़ी दर्जन भर ओवरलोड बालू के ट्रक,ट्रक पासर और सिंडीकेट की है बालू की ट्रक,
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश के बावजूद कौशाम्बी में अवैध और ओवरलोड बालू परिवहन पर प्रशासन लगाम नहीं लगा पा रहा है,बालू की ओवरलोड गाड़िया सड़को पर फर्राटा भरती हुई देखी जा रही है,वही सिंडीकेट की अवैध और ओवरलोड बालू की ट्रको पर प्रशासन कार्यवाई करने से कतराता है।जिसके चलते ओवरलोड बालू की गाड़ियां रात भर सड़को पर दौड़ते रहते है।
वही शासन के सख्त आदेश और डीएम सुजीत कुमार के निर्देश पर कौशाम्बी ARTO ने कोखराज पुलिस के सहयोग से सिंडीकेट की दर्जनभर गाड़ियों को पकड़ा है,यह गाड़िया एक ही ट्रांसपोर्ट और किसी सनी यादव पासर की बताई जा रही है।पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।








