कौशाम्बी: दो बच्चों की मां को इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती,मायके जाते समय युवक ने कर लिया अपहरण,MP में महिला को आया होश,युवक के चंगुल से भागकर पहुंची घर,पति के साथ पुलिस से की शिकायत,
यूपी के कौशाम्बी जिले की एक गाँव की रहने वाली दो बच्चों की मां को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम के जरिए करारी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के साथ हो गयी। जिस युवक से महिला की दोस्ती हुई वह भी शादी शुदा था। इस दौरान तकरीबन तीन चार महीने तक दोनों खूब बातचीत की। इसी बीच उसका आशिक युवक उससे मिलने की जिद करने लगा। पर वह उससे नही मिलना चाह रही थी। 23 मार्च को जब महिला कोखराज के काकराबाद स्थित गाँव अपने मायके गेहूँ काटने जा रही थी। इसी बीच कोखराज के नियामतपुर गाँव के पास पहुँचें उसके आशिक युवक ने उसका अपहरण कर लिया और उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोशी की हालत में प्रयागराज से ट्रेन में बैठाकर सतना ले गया।
महिला को जब होश आया तो उसने खुद को सतना स्टेशन पर पाया। दो दिनों तक महिला को युवक ने अपने साथ बंद कर रखा और इसके साथ दुष्कर्म भी किया, महिला किसी तरह खुद के उसके चुंगल से बचते हुए 26 मार्च को अपने घर पहुंची और अपनी पूरी आप बीती अपने पति समेत घर के अन्य परिजनों को बताई।महिला का पति उसे गुरूवार को थाना पहुंचा और उक्त युवक के खिलाफ कोखराज थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी और पीड़ित महिला ने पुलिस को अपना बयान भी दर्ज करवाया ।
पूरे मामले में कोखराज थाना प्रभारी चंद्र भूषण मौर्य का कहना है कि पीड़ित महिला के परिजनों ने पहले ही गुमशुदगी दर्ज कराई थी आज जो शिकायती पत्र मिला है जिसमें दर्शाया गया है कि इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती के बाद ये घटना हुई है। महिला का बयान दर्ज कराया जा रहा है। बाकि की आगे की कार्यवाही जांच पड़ताल कर की जायेगी ।
बाइट..महिला








