अफवाहों पर ना दे ध्यान जिले में डीजल पेट्रोल और गैस की पर्याप्त है व्यवस्था:DSO

कौशाम्बी: अफवाहों पर ना दे ध्यान जिले में डीजल पेट्रोल और गैस की पर्याप्त है व्यवस्था:DSO,

यूपी के कौशाम्बी DSO मंगेश कुमार मौर्य ने आम जनता से अपील किया है कि वह अफवाहों पर ध्यान ना दें,जिले के पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है कहीं भी डीजल पेट्रोल की कमी नहीं है,उन्होंने कहा कि गैस एजेंसी में भी गैस की पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं, अफवाहों पर जनता ध्यान में दें आम जनता को जितना डीजल और पेट्रोल की जरूरत है उतना वह खरीद करें भंडारण करने की कोशिश ना करें।

DSO के निर्देश पर खाद्य एवं रसद विभाग के सप्लाई इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने टीम के साथ शुक्रवार को कई पेट्रोल पंप एवं कई गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया,निरीक्षण के उपरांत जांच टीम ने बताया कि पेट्रोल पंप में पेट्रोल और डीजल और गैस एजेंसी में गैस की स्थिति सामान्य पाई गई।जनपद में उपलब्ध सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में डीजल एवं पेट्रोल का स्टॉक है किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है और आम जनता किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे।

उन्होंने बताया कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और आगे भी डीजल पेट्रोल की उपलब्धता बनी रहेगी, अफवाहों के बीच जब जिला पूर्ति विभाग की टीम पेट्रोल पंपों की जांच करने पहुंची तो अधिकारियों ने देखा कि जनपद के तमाम पेट्रोल पंप में डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। डिपो से पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल-डीजल की नियमित आपूर्ति हो रही है तथा आपूर्ति में भी किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor