कौशाम्बी: कौशाम्बी में नेशनल हाइवे पर डीजल टैंकर और DCM में भिड़ंत,सड़क पर बहा डीजल,लोग डिब्बों और बाल्टी में भरकर ले गए डीजल,
यूपी के कौशाम्बी जिले में नेशनल हाईवे पर शनिवार की सुबह डीजल टैंकर और डीसीएम की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने के बाद डीजल टैंकर फट गया।हादसे के बाद टैंकर से भारी मात्रा में डीजल सड़क पर बहने लगा। जैसे ही आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई, ग्रामीण बाल्टी, डिब्बे और केन लेकर मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते डीजल भरने की होड़ मच गई और सड़क पर भीड़ जुट गई।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर की है।जहा सुबह नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार डीजल टैंकर और डीसीएम की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और टैंकर में लीकेज हो गया। मौके पर हालात ऐसे हो गए जैसे कोई मुफ्त में सामान बांटा जा रहा हो। लोग बिना किसी डर के खुलेआम डीजल भरते नजर आए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग डीजल इकट्ठा करते दिखाई दे रहे हैं।








