कौशाम्बी: कौशाम्बी में रिश्ते शर्मशार,बेटों ने कुल्हाड़ी से काटकर की अपने पिता की हत्या,प्रॉपर्टी विवाद में हत्या की आशंका,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एक दिल दहला देने वाली और रिश्ते को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटों ने ही अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या के पीछे की वजह प्रॉपर्टी विवाद बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर विवाद बढ़ा, जिसके बाद दोनों बेटों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दे दिया।
घटना के बाद दोनों आरोपी बेटे मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
घटना महेवा घाट थाना क्षेत्र के अजरौली गांव की है जहा देर शाम 55 वर्षीय अधेड़ की गला रेत कर हत्या कर दी गई है,मृतक का नाम नाथन सरोज बताया जा रहा है,बताया जा रहा है कि मृतक की दो पत्निया थी उसके बावजूद उसने अपनी साली को भी अपने साथ रख लिया था,जिससे दोनो पत्नियों के बेटे नाराज थे और प्रॉपर्टी को लेकर विवाद किया जिसके बाद आक्रोश में आकर अपने पिता की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना पर ASP राजेश कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच कर रहे है।








