कौशाम्बी: बकरी के लिए हरे पत्ते और खाना पकाने के लिए लकड़ी तोड़ने गए युवक की पेड़ से गिरकर मौत,परिजनों में मचा कोहराम,
यूपी के कौशाम्बी जिले में बकरी के लिए हरे पत्ते और घर में खाना पकाने के लिए लिए लकड़ी तोड़ने गए युवक की पेड़ से गिरकर मौत हो गई,युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया,युवक की लगभग 5 साल पहले ही शादी हुई थी और एक मासूम बच्चा भी है,घटना की सूचना पर स्थानीय लोग पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधा रहे है।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के केशव नगर सोनकर मोहल्ले की है,बताया जा रहा है कि मोहल्ले का बंटा सोनकर पुत्र बुद्धन सोनकर सुबह 11 बजे नया बाजार पुरानी LIC ऑफिस के पास जर्जर दिवाल में लगे हुए पेड़ से हटे पत्ते और लकड़ियां तोड़ रहा था,तभी अचानक से जर्जर दीवाल भरभराकर गिर गई,जिससे बंटा सोनकर पेड़ से नीचे आ गिरा और उसके सर पर गम्भीर चोट आ गई, तत्काल उसको मंझनपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, वहाँ हालत गम्भीर होने पर उसे प्रयागराज स्वरूप रानी के लिए रेफर कर दिया गया,लेकिन प्रयागराज पहुंचने के पहले ही रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
युवक की मौत की जानकारी जैसे ही मोहल्ले में हुई लोग पहुंच और परिजनों को सांत्वना देने लगे,वही स्थानीय सभासद प्रतिनिधि मनीष मौर्य ने भी लेखपाल और प्रशासन से बातकर सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया है।








