जमीन नहीं होने पर नहीं हो रही थी शादी,पिता पर बनाया दबाव तो नहीं माने पिता,फिर कुल्हाड़ी से काटकर कर दी पिता की हत्या,50 मीटर घसीटा शव,पुलिस ने पत्नी और दो बेटो को किया अरेस्ट

कौशाम्बी: जमीन नहीं होने पर नहीं हो रही थी शादी,पिता पर बनाया दबाव तो नहीं माने पिता,फिर कुल्हाड़ी से काटकर कर दी पिता की हत्या,50 मीटर घसीटा शव,पुलिस ने पत्नी और दो बेटो को किया अरेस्ट,

यूपी के कौशाम्बी जिले में पुलिस ने रिश्तों के कत्ल का एक सनसनीखेज खुलासा किया है,हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और इसके दो बेटो को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।आरोपी ने पिता द्वारा सौतेली मां और उसके बेटे को जमीन दे देने और जमीन नहीं होने के चलते शादी नहीं होने पर अपनी मां और भाई के साथ घटना को अंजाम दिया था।

मामला महेवाघाट थाना क्षेत्र के अज़रौली गांव का है जहा के मृतक नथन सरोज की दो दिन पहले कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी,पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी कलकुटिया और उसके बेटे लवलेश और झुरई को आला कत्ल के साथ अरेस्ट किया है,आरोपी लवलेश ने जमीन नहीं होने के चलते शादी नहीं होने के कारण अपने पिता की हत्या का बता कबूली है।उसने बताया कि उसके पिता नथन सरोज ने उसकी सौतेली मां के नाम जमीन कर दी थी और उनके नाम जमीन नहीं की,जिसके चलते उसकी शादी नहीं हो पा रही थी।जिससे नाराज होकर उसने अपने पिता को हत्या कर दी थी।

लवलेश ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी शादी के लिए जब भी कोई रिश्ता आता था तो जमीन नहीं होने के चलते वह वापस लौट जाते थे और उसकी शादी नहीं हो पा रही रही,जब उसने अपने पिता अपार जमीन उनके नाम करने की बात कही तो पिता ने साफ इंकार कर दिया,जिससे नाराज होकर उसने अपने पिता की हत्या कर दी।

एसपी राजेश कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक नथन ने दो शादी कर रखी थी,पहली पत्नी से दो बेटे थे,और दूसरे पत्नी से एक बेटा था,मृतक में अपनी दूसरी पत्नी के नाम कुछ जमीन का हिस्सा कर दिया था,और उसी के साथ रहता था, पहली पत्नी और बेटों के नाम कर जमीन नहीं होने के चलते लवलेश की शादी नहीं हो पा रही थी, जिससे नाराज होकर उसने अपने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और शव ओ छिपाने की नीयत से लगभग 50मीटर तक खेतों में घसीटा था,पुलिस ने लवलेश उसके भाई और उसकी मां को अरेस्ट कर लिया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor