कौशाम्बी में सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर ओपीडी का समय बदला,अब सुबह 08 बजे से 02 बजे तक देखे जाएंगे मरीज

कौशाम्बी: कौशाम्बी में सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर ओपीडी का समय बदला,अब सुबह 08 बजे से 02 बजे तक देखे जाएंगे मरीज,

यूपी के कौशाम्बी सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने अवगत कराया है कि 01 अप्रैल, 2026 से जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (पीएचसी) में ओपीडी का समय प्रातः 08 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक होगी।

सीएमओ ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार स्वास्थ्य केन्द्रों पर पहुंचकर चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाएं। इसके साथ ही सभी संबंधित चिकित्साधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया है कि वे समय का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor