दो दिन पहले पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी अरेस्ट,भेजा गया जेल

कौशाम्बी: दो दिन पहले पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी अरेस्ट,भेजा गया जेल,

यूपी के कौशाम्बी जिले में दो दिन पहले पूर्व प्रधान की डेयरी में गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को अवैध असलहे के साथ पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी कर न्यायालय पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।

घटना पिपरी थाना क्षेत्र के फरीदपुर (औधन) गांव की है जहा 28 मार्च को पूर्व प्रधान बादाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी, घटना के खुलासे के लिए एसपी राजेश कुमार ने टीम गठित की थी,टीम ने इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से और सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन तथा साक्ष्य संकलन से प्रकाश में आये आरोपी बुधराम पुत्र राम प्रसाद उर्फ मुसे निवासी औधन थाना पिपरी को डेयरी फार्म के पीछे स्थित जंगल से अरेस्ट लिया,आरोपी की निशानदेही पर एक अवैध तमंचा 12 बोर, एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस 12 बोर तथा खून से लथपथ आरोपी का कपड़े बरामद किया गया है।

पुलिस को आरोपी ने पूछताछ करने पर बताया कि पूर्व में बादाम सिंह ने मुझे व मेरे दो भाईयो को झांसा देकर जमीन का एग्रीमेंट कम रुपए देकर करा लिया था जिसपर वह डेयरी फार्म बनवा रहा था। हम लोगो ने कई बार उनसे मना किया लेकिन वह नहीं माना, बार-बार रजिस्ट्री के लिए कह रहा था। इसी बात को लेकर हमने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। बादाम सिंह डेयरी बनवाने हेतु रात में निर्माणाधीन डेयरी में रहने लगे तथा जहां मैं भी उनका विश्वस जीतने के लिये उनके साथ रहने लगा और हम साथ में नशा भी करते थे। मैनें सेवथा के रहने वाले लोडर नाम के व्यक्ति से अवैध तमंचा खरीदा था। लोडर पहले बादाम सिंह के यहा गाड़ी चलाने का काम करता था जिसे बादाम सिंह ने किसी बात को लेकर काम से निकाल दिया था, जिससे वह भी बादाम सिंह से नाराज था। घटना वाले दिन बारिश होने के कारण डेयरी के आस-पास कोई नहीं था और हम लोग खाना खाकर डेयरी पर सो गए, जब तक बादाम सिंह गहरी नींद में था तो मैंने कनपटी पर एक गोली मारी तो वह तड़पने लगा फिर मैंने दूसरी गोली भरकर चलाया जो पीछे की तरफ निकली जिससे मेरे दाहिने हाथ में भी चोट आ गयी। फिर मैं वहा से जंगल की तरफ जाकर अपने कपड़े, कट्टा व कारतूस छिपा दिया। सुबह होने पर गांव में बादाम सिंह के हत्या की खबर दी तथा मौका पाकर वहा से निकल गया था।

विधिक कार्यवाही के पश्चात आरोपी को न्यायालय भेजा गया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor