घर के अंदर सोते समय दो चचेरी बहनो को सांप ने काटा,इलाज के दौरान जिला अस्पताल मे हुई मौत

कौशाम्बी,

घर के अंदर सोते समय दो चचेरी बहनो को सांप ने काटा,इलाज के दौरान जिला अस्पताल मे हुई मौत,

यूपी के कौशाम्बी जिले में चचेरी बहनो की सांप के काटने से मौत हो गई,दोनों बहने घर के अंदर बारिश के दौरान सो रही थी। इसी दौरान घर के अंदर घुसे सांप ने दोनों को काट लिया। परिजन बच्चियो को इलाज कराने से पहले झाड फूक कराने ले गए। जहां होस न आने पर परिजन जिला अस्पताल लाये। अस्पताल मे डाक्टर से दोनो को मृत घोषित कर दिया।

सराय अकिल थाना क्षेत्र के म्योहरिया गाव मे अभिमन्यु सिंह व भाई राकेश सिंह पेशे से किसान है। खेती किसानी कर दोनों भाई अपना और अपने परिवार का गुजर बसर करते है। दोनो बहने रात में छत पर सो रही थी,तभी बारिश होने लगी और दोनो नीचे आकर सो गई,तभी सोते समय खुशी (10) पुत्री अभिमन्यु सिंह व यशी (8) पुत्री राकेश सिंह को जहरीले सांप ने काट लिया। दोनो जब नही उठी तो परिजन उन्हे लेकर जिला अस्पताल पहुचे।

जिला अस्पताल मे दोनो बहनों का डाक्टरों ने इलाज शुरू किया। शरीर मे हरकत ने देख डाक्टर्स ने तकनीकी जांच के बाद खुशी और यशी को मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों से मौत की जानकारी मिलने के बाद से परिजनो मे कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor