सरेराह किशोरी से छेड़खानी करने और जबरन मोबाइल नंबर देने वाले आरोपी को पुलिस ने 5 घंटे के अंदर किया अरेस्ट,बोला गलती हो गई

कौशाम्बी: सरेराह किशोरी से छेड़खानी करने और जबरन मोबाइल नंबर देने वाले आरोपी को पुलिस ने 5 घंटे के अंदर किया अरेस्ट,बोला गलती हो गई,

यूपी के कौशाम्बी जिले में सरेराह किशोरी से छेड़खानी करने और जबरन मोबाइल नंबर देने का मामला सामने आया है,पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को महज 5 घंटे के अंदर अरेस्ट कर लिया,आरोपी ने अपनी गलती की माफी मांगते हुए बोला अब गलती नहीं करुंगा।

मामला कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहा की नाबालिग किशोरी के साथ एक युवक आए दिन छेड़खानी करता रहा और आज उसने किशोरी को जबरन अपना मोबाईल नंबर लिख कर दिया,जिसके बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दे दी,परिजनों की शिकायत पर कोखराज थाना पुलिस ने आरोपी युवक अशोक पासी पुत्र अदालती निवासी काकरावाद थाना कोखराज को महज 05 घंटे के अंदर अरेस्ट कर लिया और विधिक कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया है।

इस संबंध में सीओ सिराथू सत्येन्द्र तिवारी ने बताया कि एक युवक एक किशोरी को जबरन परेशान करता था,जिसकी शिकायत पुलिस को मिली और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor