कौशाम्बी: कौशाम्बी में तहसील दिवस पर शिकायती पत्रों की माला पहनकर डीएम के सामने पहुंचा भूमिहीन फरियादी,बोला आजतक नहीं हुई सुनवाई,डीएम ने दिया आश्वासन,
यूपी के कौशाम्बी जिले में तहसील दिवस के दौरान एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। मधुकर चौरसिया नामक एक फरियादी ने अपनी मांगों को लेकर डीएम और एसडीएम के सामने गले में प्रार्थना पत्रों की माला पहनकर विरोध जताया और पट्टे की जमीन के लिए मांग की और डीएम से मदद की गुहार लगाई है।
मामला चायल तहसील का है जहा मधुकर चौरसिया पुत्र स्वर्गीय चंगू लाल चौरसिया ग्राम बसुहार जोकि स्वयं को भूमिहीन और गरीब किसान बताते हैं। उनके अनुसार, उनके मौजे में 64 बीघा ग्राम सभा की भूमि उपलब्ध है, जिस पर वह पट्टा आवंटन की मांग कर रहे हैं।
पीड़ित ने बताया कि वह करना काल से परेशान है,वह पहले महाराष्ट्र में रहते थे और परिवार चलाते थे,लेकिन करीना के बाद से वह बर्बाद हो गए और परिवार का गुजारा करने के लिए और परिवार के लिए एक छत की मांग लगातार पिछले लगभग चार वर्षों से कर रहे है,इस संबंध में विभिन्न अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे रहे हैं। उन्होंने कई बार तहसील दिवस चायल में IGRS के माध्यम से भी अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन उनकी शिकायत पर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
डीएम डॉ अमित पाल ने पीड़ित फरियादी को आवश्यक कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया है और संबंधित लेखपाल से जांच कर रिपोर्ट देने के लिए आदेशित किया है।








