शालिनी सिंह बनी उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोसल मीडिया विभाग की अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने पट्टिका पहनाकर दी बधाई

कौशाम्बी: शालिनी सिंह बनी उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोसल मीडिया विभाग की अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने पट्टिका पहनाकर दी बधाई,

उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोसल मीडिया विभाग में बदलाव करते हुए उत्तर प्रदेश सोसल मीडिया की कमान शालिनी सिंह को सौंपी है,जिले बाद कौशाम्बी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव पाण्डेय व सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय ने पट्टिका पहनाकर उनका सम्मान बढ़ाया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि आज के समय में सोसल मीडिया बहुत अहम हो गया है,इसके माध्यम से हम अपनी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं,निश्चित तौर पर कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी शालिनी सिंह को सौंपी है जो इस प्लेटफार्म के लिए अनुभवी हैं।

उन्होंने कहा कि हम सभी अपने जनपदों या ब्लाक,नगर या ग्राम स्तरीय जो भी कार्यक्रम करते है सोसल मीडिया प्लेटफार्मों के द्वारा उसे जन जन तक पहुंचाया जाता है हम इस तानाशाह सरकार के खिलाफ एवं जनता के अधिकार की लड़ाई लड़ेगे और उन्हें उनका अधिकार दिलाएंगे जिसके लिए सोसल मीडिया बहुउपयोगी है।

बधाई देने वालों में पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष उदय यादव,राम सूरत रैदास,जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल,कार्यालय प्रभारी हेमन्त रावत,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,रमेश यादव,व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी,जिला सचिव रामप्रकाश सरोज,बिफई लाल,शुभेंद्र यादव,राज कुमार यादव,सुखलाल यादव,नोखे लाल यादव,अमृत लाल,छोटे लाल रैदास,अवधेश कुमार,इंद्रपाल रैदास,रामदास राही, नाथन लाल रैदास,सुरेश सरोज,अरुण पटेल,बड़का रैदास,गोलू जायसवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor