कौशाम्बी: कौशाम्बी पुलिस ने आपरेशन दहन के तहत 79 मुकदमों में जब्त किए गए 865 किलो अवैध गांजा कराया नष्ट,
यूपी के कौशाम्बी जिले में मादक पदार्थों के निस्तारण एवं विनष्टीकरण के संबंध में निर्गत निर्देशों के क्रम में गुरुवार को एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में ऑपरेशन दहन के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज मादक पदार्थों की वस्तुओं के निस्तारण के क्रम में विनष्टीकरण हेतु गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में नियमानुसार कार्यवाही की गई।
जिसके अंतर्गत विभिन्न थानों के कुल 79 मुकदमों के मादक पदार्थ (गांजा) कुल 865.753 किग्रा का विनष्टीकरण किया गया।








