कौशाम्बी,
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से रिटायर्ड महिला एसआई की मौत,परिजनो में मचा कोहराम,
यूपी के कौशाम्बी जिले में रुक रुक हो रही बारिश के बीच आकाशीय बिजली भी अपना कहर बरपा रही है, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से रिटायर्ड महिला एसआई की मौत हो गई,महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।
घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के बहुंगरा गांव की है जहा फुलवा देवी पत्नी छोटेलाल जो सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक थी,जोकि गुरुवार की शाम बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई और उनकी मौत हो गई।महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सराय अकिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।








