कौशाम्बी,
गोमांस के साथ युवक और महिला अरेस्ट,पुलिस ने भेजा जेल,
यूपी के कौशाम्बी जिले में योगी सरकार के सख्त आदेश के बावजूद गोतस्करी,गोहत्या के मामले में कमी नही आ पा रही है,पुलिस की लाख कोशिशों और कार्यवाई के बाद भी गोमांस का व्यापार करने वाले बाज नहीं आ रहे है।
कोखराज थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के सकाढ़ा गांव में एक युवक और एक महिला को बाइक के साथ अरेस्ट किया है,युवक नाम सदाकत अली और महिला का नाम नूर सैय्यदी बताया जा रहा है।पुलिस को इनके पास से 5 किलो गोमांस बरामद हुआ है,पुलिस ने लिखपढ़ी कर दोनो को न्यायालय पेश किया जहा से उन्हे जेल भेज दिया गया है।








