प्रतिबंधित मछलियों से भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा,लाखो की कीमत की मछली बरामद,विभाग जांच में जुटा

कौशाम्बी,

प्रतिबंधित मछलियों से भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा,लाखो की कीमत की मछली बरामद,विभाग जांच में जुटा,

यूपी के कौशाम्बी जिले में उच्च अधिकारियों की सूचना पर कोखराज थाना पुलिस ने एक ट्रक को पकड़ा है,पुलिस ने ट्रक में लगभग 50 लाख कीमत की देश में प्रतिबंधित मछलियां बरामद की है,पुलिस ने इसकी सूचना मत्स्य विभाग को दी है और ट्रक चालक से पूछताछ में जुटी हुई है।

मामला कोखराज थाना क्षेत्र के हाइवे का है जहा देश में प्रतिबंधित थार ,मांगुर मछली से भरे हुए ट्रक को कोखराज थाना पुलिस ने उच्च अधिकारियों की सूचना पर पकड़ा है,पुलिस ने इसकी सूचना मत्स्य विभाग के अधिकारियों को दी है,पुलिस ट्रक चालक को पकड़ कर पूछताछ कर रही है।

सीओ सिराथू के जी सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों की सूचना पर एक मछली से भरे ट्रक को पकड़ा गया है,मत्स्य विभाग को इसकी सूचना दी गई है,ट्रक चालक से पूछताछ की जा अगर है,मत्स्य विभाग के अधिकारियों की जन्म के बाद उनकी तहरीर पर विधिक करवाई की जायेगी।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor