डिप्टी सीएम ने चन्द्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो तथा देश व प्रदेशवासियों को दी बधाई

उत्तर प्रदेश,

डिप्टी सीएम ने चन्द्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो तथा देश व प्रदेशवासियों को दी बधाई,

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने चन्द्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो तथा देश व प्रदेशवासियों को बधाई दी है ।उन्होंने चन्द्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो की ऐतिहासिक सफलता की तारीफ की है और कहा कि अंतरिक्ष की खोज में चन्द्रयान-3 मील का पत्थर है। उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा है कि यह असाधारण उपलब्धि है और इसका लाभ आने वाली पीढ़ियों को भी मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व और गौरव का विषय है। सफल प्रक्षेपण भारत की तकनीकी क्षमताओं को जाहिर करता है और भारत के नेतृत्व की दूरदर्शिता का परिणाम है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor